Published By : Pravesh Gautam
Aug 20,2017 | 06:28:22 am IST | 18241
लो कर लो बात
मैंने रक्षाबंधन की बधाई देने जैसे ही चच्चा को फ़ोन लगाया तो उन्होंने बड़े ही अजीब तरीके से जवाब दिया।
मैने पूछा कि चच्चा हुआ क्या, यह तो बताइए। चच्चा ने आयुक्त के कसीदे पढ़ते हुए कहा कि.....
"मियां फ़र्ज़ी भतीजे, भोपाल नगर निगम (BMC) परिषद के अध्यक्ष ने शायद, आयुक्त से राखी बंधवा ली है। इसलिए वह होर्डिंग के खेल में चुप हैं।"
मैं आपका मतलब नहीं समझा चच्चा, जरा विस्तार से बताओ?
"मियां फ़र्ज़ी भतीजे, भोपाल शहर में टीरैफिक सिग्नलों (Traffic Signal) पर लगे होर्डिंग पूरी तरह से अवैध हैं। लेकिन अध्यक्ष महोदय ने इस सवाल को परिषद में दबा लिया। इसके एवज में आयुक्त महोदय से नए होर्डिंग लगाने की गुप्त चर्चा अध्यक्ष महोदय ने कर ली है शायद, जैसे मानो की आयुक्त ने राखी बांध दी हो। अब बोलो कहाँ गई नैतिकता और ईमानदारी...."
इतना कहकर चच्चा ने फ़ोन काट दिया।
मुझे कुछ ज्यादा तो समझ नहीं आया पर टीरैफिक सिग्नलों में लगे होर्डिंग तो जरूर दिख गए। साथ ही अध्यक्ष महोदय के नए होर्डिंग की तैयारी भी......
खैर हमें क्या, चच्चा तो कुछ भी कहते हैं' इनकी बात का क्या भरोसा........
लो कर लो बात
(नोट: 'चच्चा' एक काल्पनिक किरादार हैं एवं इसका किसी भी व्यक्ति या संस्था से कोई लेना देना नहीं है। 'लो कर लो बात' एक गॉसिप कॉलम है एवं विभागों में चल रहीं खुसर फुसर पर आधारित है।)
- BMC आयुक्त ने रखा खुफिया रिपोर्टर!
- भोपाल नगर निगम के शौचालय में गंदगी के चलते महिला कर्मी ने दिया इस्तीफा, फिर भी देश मे नं 2