पहले दिन सिम्बा ने कमाए 20 करोड़, रणवीर की पिछली हिट फिल्मों में सबसे ज्यादा फर्स्ट डे कलेक्शन

Published By :  Pravesh Gautam

Dec 29,2018 | 11:00:00 pm IST |  12960

द करंट स्टोरी।बॉलीवुड डेस्क. रोहित शेट्‌टी और रणवीर सिंह की फिल्म सिम्बा 2018 में रिलीज हुई आखिरी फिल्म है। फिल्म ने पहले दिन 20.72 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सिम्बा का फर्स्ट डे कलेक्शन शेयर किया, जिसमें फिल्म के बिजनेस के बारे में जानकारी दी है। 

पिछली फिल्मों में सबसे ज्यादा कलेक्शन : रणवीर की फिल्म सिम्बा ने उनकी पिछली हिट फिल्मों में सबसे ज्यादा फर्स्ट डे कलेक्शन किया है। 2018 में आई पद्मावत ने फर्स्ट डे 19 करोड़ रुपए कमाए। बाजीराव मस्तानी ने पहले दिन 12.80 करोड़, गुंडे का फर्स्ट डे कलेक्शन 16.12 करोड़, गोलियों की रासलीला रामलीला का पहले दिन का कलेक्शन 16 करोड़ था। 


ओवरसीज में भी कमाल : सिम्बा ने इंडियन बॉक्स ऑफिस के अलावा ओवरसीज में भी अच्छा बिजनेस किया है। फिल्म ने ओवरसीज के मेन मार्केट्स में कुल 13.14 करोड़ रुपए (1.884 मिलियन डॉलर) कमाए। यूएसए कनाडा से 488 हजार डॉलर, यूएई-गल्फ कंट्रीज में गुरुवार को 372 हजार डॉलर और शुक्रवार को 520 हजार डॉलर का बिजनेस किया। वहीं यूके में 87 हजार डॉलर कमाए। ऑस्ट्रेलिया और फिजी में कुल 144 हजार डॉलर वहीं RoW में 273 हजार डॉलर कमाने में कामयाब रही। 

ग्रॉस कलेक्शन पहुंचा 40 करोड़ : ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के अनुसार सिम्बा का ओवर ऑल फर्स्ट डे कलेक्शन 40 करोड़ तक पहुंचा। नेट कलेक्शन 20.72 करोड़, ग्रॉस 26.51 करोड़ रहा। वहीं ओवर सीज के कलेक्शन 13.14 करोड़ रुपए को मिलाया जाए तो यह आंकड़ा करीब 39.65 करोड़ तक पहुंचा। 

Tags :